IPL के इतिहास में सबसे महंगे खिलाडी बने Mitchell Starc, जानिए कितने में बीके Starc & Cummins

Kolkata Knight Riders ने Australian पेसर Mitchell Starc को IPL की अब तक के सबसे महंगे सौदे में यानि 24.75 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड सौदे में हासिल किया, जिससे पैट कमिन्स के ‘सबसे महंगे इंडियन प्रीमियर लीग खरीद’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो केवल एक घंटे के लिए बना रहा था।

IPL नीलामी 2024 में स्टार्क के लिए Gujarat Titans और KKR के बिच कड़ी जंग हुयी लेकिन बाद में KKR ने बाजी मार ली और स्टार्क को खरीद लिया। आठ सालों के अंतराल के बाद, 33 वर्षीय स्टार्क IPL में लौटेंगे, जो पहले Royal Challengers के लिए खेल चुके हैं।

स्टार्क और कमिन्स, जिन्होंने अहमदाबाद में भारत को हराकर 50 Overs ODI Men’s World Cup जीता, उन्होंने सैम करन के रिकॉर्ड को भी पार कर दिया था जो इस लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में था। कुरन ने IPL 2023 के लिए पंजाब किंग्स से 18.50 करोड़ रुपये हासिल किए थे।

स्टार्क के रिकॉर्ड IPL सौदे के कुछ ही पल में, उनके Australia सहयोगी और कप्तान Pat Cummins ने इतिहास रचा था क्योंकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। Sunrisers Hyderabad ने उन्हें भारी 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Leave a comment